परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
आज उज्जैन में नवग्रह शनि मंदिर में मध्यप्रदेश सरकार की सद्बुद्धि हेतु हवन यज्ञ किया गया जिसमें सभी कर्मचारियों ने आहुति दी। पूरे प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रो से कर्मचारी सम्मिलित हुए एवं सभी मे शनि देव से विनती कि की मध्यप्रदेश शासन को जल्द सद्बुद्धि आएं एवं विद्युत कंपनी के 45 हजार आउटसॉर्स कर्मचारियों को 60 वर्ष तक के लिए सीधा कंपनी से अनुबंध किया जाए एवं समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। आज के कार्यक्रम के बाद कर्मचारी कल मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स भोपाल में ज्ञापन देने पहुचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *