थांदला। विद्युत विभाग पर पदस्थ लाइनमैन मदन सिंह राठौर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों ने शॉल-श्रीफल से उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें उपहार भेंट किए। इसके पश्चात राठौर का परिजन और स्टाफ द्वारा भव्य चल समारोह शहर में निकाला गया जो विद्युत विभाग से उनके निवास स्थान पहुंचे जहां परिजन द्वारा मदन सिंह राठौर का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कनिष्ठ यंत्री युवराज अवाया ने मदन सिंह कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें कर्मठ व कार्य के प्रति ईमानदारी से कर्मचारियों को सीख लेने की बात कहीं तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी की माता हीरा बेन को दी श्रद्धांजलि सांसद निधि से बांटे टैंकर, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता