इस प्रकार बस में से धुआं निकलता देख लोग घबराए.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
मजदूरों से भरी एक बस में शनिवार सुबह ब्लास्ट स्थल के समीप अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में आग दो वर्ष पूर्व हुए ब्लास्ट स्थल के समीप ही लगी जिससे आसपास के लोग ओर अधिक घबरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बामनिया से मोरवी के लिए मजदूरों को बस में बिठा कर ले जाया जा रहा था तभी पेटलावद में ब्लास्ट स्थल के समीप बस में आग लगने लगी और धुआं उठने लगा उसमें बैठे मजदूर घबरा कर भागने लगे, जिसके चलते हल्ला मच गया। आसपास के लोग बस में से धुआं निकलता देख घबरा गए। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता किया तो वायरिंग में गड़बड़ी होना बताया जिसके चलते बस में आग लग गई थी। कोई हानि नहीं हुई किंतु कुछ देर के लिए सभी घबरा गए थे। क्योंकि दो वर्ष पूर्व इसी स्थान के समीप एक बड़ा ब्लास्ट हो चुका था जिसमें 78 लोगों की जान गई थी जिसके चलते और अधिक घबराहट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *