मुकेश परमार की रिपोर्ट

 झाबुआ  जिले के राणापुर विकासखंड के ग्राम कंजावानी में मिर्जा फलिया में पुनिया नलवाया के  घर में रखे चारे में आग लगने के कारण पूरा घर जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर राणापुर से पहुंची फायर बिग्रेड ने अाग पर काबू पाया। इस दौरान ना सिर्फ दो ट्रॉली चारा बल्कि पूरा ही घर जल गया। आग से हजारों का नुकसान होने की अंदेशा है। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती राणापुर कंजावानी निवासी पुनिया नलवाया के घर में रखे चारे में  अज्ञात कारणाें से आग लग गई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुनिया नलवाया का मकान भी आग के कारण जलकर खाक हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *