फिरोज खान चशे आजाद नगर भाबरा की नगर पंचायत से तिरंगा यात्रा बाईक रेली से प्रारम्भ होकर मंडी प्रांगण में समापन हुआ जहां तेहसीलदार के द्वारा हर घर तिरंगा लगाने को लेकर शपथ दिलाई गई। आजाद नगर भाबरा मे तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष मकु पोरवाल व नितेश अग्रवाल जोबट विशेष रूप से बाईक रैली में शामिल हुए । जिसमें पूर्व विधायक माधवसिंह डावर , नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर , जनपत अध्यक्ष इन्दरसिंह डावर भी बाईक रैली में शामिल हुए। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-13-at-3.40.07-PM.mp4 बाईक रैली नगर पंचायत प्रांगण से प्रारम्भ हुई जो मेन बाजार से पठान मोहल्ले से होती हुई चशे आजाद स्मारक भवन पहुंची। जहां अमर शहीद चशे आजाद की प्रतिमा को तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जहां से बाईक रैली सोनी मोहल्ला, प्रजापत मोहल्ला होती हुई मेन सड़क मार्ग से मंडी प्रांगण पहुंची जहां तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर के द्वारा हर घर तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई गई साथ ही दाहोद मार्ग पर स्थित परथी दादा, टंट्या मामा व बाबा अंबेडकर व स्वतंत्रता सेनानी भेरूलाल जैन की स्टेच्यू पर माल्यार्पण करने पहुंचे जहां स्वच्छता को लेकर झाड़ू भी निकाली। इस अवसर पर बाईक रैली में हाथ में तिरंगा लिए एसडीएम एस आर यादव, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर , नायब तहसीलदार रानू माल , नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा , नगर पंचायत सीएमओ सुनिल ठाकुर , बीईओ विनोद कुमार कोरी , बीआरसी राजेन्द्र बेरागी , प्राचार्य निलेश शाह पार्षद नरेन्द्र परमार , अभिषेक मोटी डावर , हुजेफा अससद अली , इकराम अजनार , मनोज देवड़ा , पिटू बागड़ियां , राकेश नलवाया , इशाक मो मकरानी , अजय जेसवाल, नगरसिंह जमरा, राजेश जैन, कपिल सोनी, मयंक सोनी, मुशीर शेख, नितिन शाह, विशाल अरोड़ा, नितेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र जयसवाल, विजय जैन, अब्बास अली , घनस्याम बेरागी हाथ में तिरंगा लिए हुए राष्ट्रीय नारे लगाते हुए चल रहे थे। Post navigation कैबिनेट मंत्री ने ली सुलोचना रावत के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, मिलने पहुंचे 24 वर्षों से हाफेश्वर नर्मदा नदी से कावड़ में जल भरकर उमराली शिव मंदिर के शिवलिंग पर कर रहें है जल अभिषेक