आलीराजपुर। डॉ. मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह सोमवार इन्दौर पहुंचे व पूर्व जलसंसाधन राज्य मंत्री सुलोचना रावत के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनका हाल-चाल भी जाना। सुलोचना रावत नवंबर 2022 से अस्वस्थ हैं । जिसके चलते केबिनेट मंत्री विजय शाह ने सुलोचना रावत की कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। मंत्री ने उनके पुत्र विशाल रावत से स्वास्थ की जानकारी ली। Post navigation पदोन्नति, क्रमोन्नती, वेतन निर्धारण सहित अनेको मागों को लेकर प्रांतीय शिक्षक संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन मंडी प्रांगण से निकाली तिरंगा बाइक रैली, शपथ भी दिलाई