भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर मंडी प्रांगण में आज अभिजीत मुहूर्त के शुभ अवसर पर मंडी प्रांगण में ग्राहकों की मौजूदगी के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडी अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के समस्त व्यापारी उपस्थित रहे। मकई की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी रूप से संपन्न हुई, जिसमें ₹1900 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई। यह शुभारंभ किसानों और व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास का प्रतीक रहा। हम आशा करते हैं कि भविष्य में मंडी प्रांगण में हज़ारों की तादाद में व्यापारी एवं किसान अपनी पैदावार को उचित मूल्य और सही तोल पर बेचेंगे। साथ ही यह अपेक्षा की जाती है कि बाहरी व्यापारी को रोकते हुए समस्त लेन-देन मंडी प्रांगण में ही संपन्न हो, जिससे किसानों को सही दाम और पारदर्शी तोल मिल सके। Post navigation एसडीएम निधि मिश्रा ने दी सख्त हिदायत — 10वीं-12वीं का रिज़ल्ट 100% चाहिए, जनशिक्षक करें सुधार अवैध शराब परिवहन पर पुलिस को बड़ी सफलता — आज़ाद नगर पुलिस ने 9 लाख 38 हजार की शराब जब्त की