थांदला। महाशिवरात्रि को भगवान भोलेनाथ की शादी को लेकर थांदला के रामेश्वर महादेव मंदिर पर भक्त मलूक दास रामायण मंडल के तत्वाधान में जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। प्रतिदिन शादी समारोह की तरह नित नए आयोजन किए जा रहे हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत सहित कई आयोजनों के साथ महादेव के शादी महोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कल यहां भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाकर हल्दी की विधि पूर्ण की गई। महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाई। यही भगवान भोलेनाथ का घटा टॉप एवं छविना श्रंगार किया गया। चीन के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं।

17 वर्षीय चेतन 5 वर्षों से कर रहा है भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार

भोलेनाथ के शादी महोत्सव के दौरान बीते कई दिनों से 17 वर्षीय बालक चेतन मेहता द्वारा लगातार भोलेनाथ के आकर्षक श्रृंगार किए जा रहे हैं। चेतन ने बताया कि वह बीते 5 वर्षों से भगवान भोलेनाथ का इसी तरह श्रंगार कर रहा है। महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान वे 21 फरवरी से नाथ के सिंगार कर रहे हैं जिसमें हेमंत मेहता एवं देवेंद्र अरोड़ा द्वारा उन्हें विशेष सहयोग भी दिया जा रहा है। चेतन एवं सहयोग द्वारा करवाए जा रहे आकर्षक श्रंगार को श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है। चेतन बीते दिनों में आपका चंदन वस्त्र श्रंगार ,नाग चंदेश्वर श्रंगार ,नरसिंह श्रंगार, घटाटॉप श्रंगार एवं छबीना श्रृंगार किया है, व आगामी दिनों में वे अर्धनारीश्वर, श्रृंगार, मन महेश एवं मनमोहन श्रंगार, एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर सेहरा श्रंगार करेंगे। भक्तमल उदास रामायण मंडल के सदस्यों ने आगामी दिनों में होने वाले श्रृंगार एवं आयोजनों में श्रद्धालुओं को उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने हेतु निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *