पियुष चन्देल, अलीराजपुर आलीराजपुर के छकतला भगोरिया पर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल व आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में ढोल धमाको के साथ सैकड़ों लोगों ने धूमधाम से गैर निकाली। इस मौके पर विशेष तौर पर पवन सज्जनसिंह वर्मा उपस्थित थे।भगोरिया गैर में महेश पटेल ओर मुकेश पटेल ने जमकर ढोल बजाया। गैर में हजारो की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ओर आदिवासी युवाओं की टोली ने दिनभर जमकर लोकनृत्य किया। गेर गांव के प्रमुख मार्गों से निकली और मुख्य मेला स्थल पर पहुंची। इस मौके पर कांग्रेस नेता बापू पटेल, झमरला भाई, उसानभाई, उतमभाई, दीपू भाई, रमेश भाई गेंदा, चीतल पंवार, धीरेंद्र भाई अचपई, पप्पू पटेल, मोहन भाई उमरठ, श्याम सेंडी, सोनू वर्मा, तरुण मण्डलोई, सुभाष भाई बयडिया, राजेश चौधरी, कैलाश चौहान, पिंटू सेन, मंसूर भाई, मावसिंह कड़वानिया, राकेश भाई कटवाड, परसुभाई, अमित भाटी, रवि तंवर, राजुभाई आदि सहित बड़ी सँख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। ) Post navigation हादसों को न्योता देते खंडहर भवन, जिम्मेदारों है बेपरवाह चारभुजाधाम से बुधवार को निकलेगी रंगारंग फाग यात्रा