आरिफ हुसैन@ चन्द्रशेखर आज़ाद नगर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन आज़ाद नगर (भाबरा) टीम के द्वारा पृथक भील प्रदेश की मांग को लेकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी किरण आंजना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं गृह मंत्री से भीली आदिवासी अस्मिता के संरक्षण हेतु पुरखों की अधूरी इच्छा तथा संविधान के अनुच्छेद 3 में नए राज्य बनाने के प्रावधान अनुसार भील प्रदेश के गठन की मांग की गईं हैं मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र विधानसभा में भील प्रदेश राज्य का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भिजवाया जाए जिससे आदिवासियों का एक विशेष राज्य का गठन कर आदिवासियों का संरक्षण किया जाये इसकी मांग की गई। ज्ञापन देते समय जयस के कार्यकर्ता अजय बामनिया मनोज डामोर दिनेश नलवाया रमेश मेडा सुनील हरिश परमार दलसिंह वसुनिया इकेश लक्ष्मण राजेश मावी संजय भूरिया सुनील भुनिल राकेश मौजूद रहे। Post navigation शासकीय महाविद्यालय में कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम में सेमिनार का किया आयोजन कैलाश बारिया संभालेंगे आजादनगर की कमान; फिर भेजा गया थाना प्रभारी बनाकर ..