आलीराजपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उपयात्रा का आयोजन 16 नवंबर बुधवार से प्रारंभ किया जा रहा है। उपयात्रा अलीराजपुर के बस स्टैंण्ड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मारक से प्रारंभ होकर ग्राम आंबुआ, जोबट एवं उदयगढ़ पहुंचेगी। 

भारत जोडो उपयात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं यात्रा संयोजक व विधायक मुकेश पटेल करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि 16 नवंबर सुबह 08 बजे अलीराजपुर बस स्टैंण्ड से भारत जोड़ो यात्रा के तहत उपयात्रा निकाली जाएंगी। उक्त यात्रा ग्राम वडी होकर ग्राम आंबुआ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम आंबुआ में रहेगा। यात्रा 17 नवंबर को जोबट पहुंचेगी और रात्रि विश्राम वही करेगी। 18 नवंबर को यात्रा ग्राम उदयगढ़ पहुंचेगी और वहां पर एक सभा आयोजित की जाएंगी, जिसे कांग्रेस के नेता संबोधित करेंगे। यात्रा की तैयारियो को लेकर कांग्रेसी नेताओ ने ग्राम आंबुआ पहुंचकर कांग्रेस नेताओ व कायर्कतार्ओ की बैठक लेकर भारत जोडो उपयात्रा कायर्क्रम की जानकारी दी।                                    ‌                इस अवसर पर ग्राम सरपंच रमेश रावत, अमान पठान, डाँ. राजेंद्रसिंह, राजेंद्र टवली, लईक भाई, मुस्तुफा बोहरा, गोपाल सेठ, दिलीप बारिया, सोनु वर्मा आदि मोजुद थे। कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर एवं उपयात्रा सह संयोजक महेंद्र रावत ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, आईटी सेल, एनएसयूआई, पंच-सरपंचो, पार्षदों  सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं  से अपील की है कि वह अपने-अपने साथियो सहित उपयात्रा मे शामिल होकर यात्रा को सफल बनावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *