पियुष चन्देल, अलीराजपुर = आज दिनांक 5 दिसंबर 2018 को भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की प्रदेशाध्यक्ष किरण शर्मा व झाबुआ जिला उपाध्यक्ष प्रवीणा माथुर के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया तथा अलीराजपुर जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष – नीरजा चन्देल, जिला उपाध्यक्ष – मंजुला जोशी व जयश्री गहलोत, सचिव – टीना राठौड़, कोषाध्यक्ष -जागृती वाघेला, सहसचिव – मनीषा राठौड़, शारिरिक प्रभारी – दिव्या गुप्ता, रचनात्मक प्रभारी -सुधा राठौड़ को नियुक्त किया गया है।उपस्थित सदस्यों ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत मे नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मंजुला जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ना देने वाले ” एसडीएम” सैयद अशफाक अली” के खिलाफ शोकाज नोटिस जारी हिंदू समाज 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगा, घर-घर जलेंगे दीपक