झाबुआ जिले की होटल एम 2 में भारतीय पत्रकार संघ(AIJ) द्वारा नववर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन इस आयोजन में भाग लेने पहुँचे। उक्त आयोजन काफी लंबे अंतराल के बाद में झाबुआ जिले में आयोजित किया गया था जिसमे जिले भर के पत्रकार शामिल हुवे। भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति पर जिला कार्यकारणी एवं तहसील अध्यक्षो की घोषणा की गई । जिसमे भारतीय पत्रकार संघ मेघनगर के तहसील अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार दशरथ सिंह कट्ठा को मनोनित किया गया। वही भारतीय पत्रकार संघ के युवा इकाई के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान की अनुशंसा और राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति पर युवा विग जिला महासचिव भूपेंद्र बरमंडलिया को मनोनीत किया गया।तो वही मेघनगर नगर युवा विग अध्यक्ष सुनील डाबी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समस्त पत्रकार साथियो व मित्रो ने बधाईया दी। Post navigation बान्द्रा टर्मिनस-हरिद्वार बान्द्रा टर्मिनस (देहरादून) स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से शुरू दिव्यांगों के लिए ब्लाक स्तर पर आयोजित शिविर; अब चयनितों की होगी जांच और कृत्रिम अंग भी किये जायेंगे भेंट …