खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जा रहा है, उसी के चलते 30 मार्च शुक्रवार को नगर के प्राचीन शंकर मंदिर पर सुबह 12 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाभर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया,बंटी डामोर नगर पालिका अध्यक्ष थांदला,जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय भाभर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी अपना मार्गदर्शन देंगे । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जीतू सेन ने सभी युवाओं से निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की । Post navigation नवसाक्षरों की परीक्षा का किया आयोजन महावीर जयंती पर समाजजनों ने निकाली शोभायात्रा