रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय देवीगढ़ पंचायत पर मां स्वयं भू माता मंदिर प्रांगण पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा थांदला का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे सांसद गुमानसिंह डामोरए भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया आदि ने समारोह को सम्बोधित करते हुए आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत को हासिल करने के लिए संगठन को सक्रीय व मजबूत करने की बात तमाम जनहितेषी योजनाओं को गिनाते हुए बताया। कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, मेघनगर जनपद अध्यक्षा सुशीला भाबर, जिला पंचायत सदस्य कमलेश मचार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश दातला, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता, नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष थांदला समर्थ उपाध्याय, नौगावा ज्ञानी भाबर, मेघनगर सचिन प्रजापत, मदरानी सेवा डामोर, जनपद सदस्य रमेश डामोर, सरपंच कोदर भूरिया, सुनील पणदा, खुसाल सिंगाड, पांगला चारेल, बाबू चौहान, सक्कु डामोर, दिनेश डामोर, थावा डामोर, जवला भूरा, बाबू मचार, सुकलाल पाल, मांगू सिंगाड, मेहताब डामोर, हरचंद भूरिया, कमल चावड़ा, प्रकाश डामोर, रूपसिंह बारिया, सुरेश बिलवाल, पारु पारगी, तेरसिंह पारगी, रूस्माल चरपोटा, कैलाश सेहलोत, भावेश भानपुरिया, भगत सिंह डामोर, प्रशांत उपाध्याय, विपुल आचार्य, अशोक बसेर, मुकेश सिंगाड, नटवर पवार, सुनीता पवार, पीटर बबेरिया, मनीष वाघेला, नटवर बामनिया, कन्नू मोरिया, मुकेश बामनिया, संतोष बड़ोले, लालचंद देवल, संतोष डामोर, दीपक राठौर, नीलेश कटारा, अजय सेठिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये कार्यकर्ताओ का पुष्पमाला से स्वागत कर पार्टी में शामिल किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के साथ पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने अतिथियों को साफा बांध कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के जिला महामंत्री संजय भाबर ने किया तथा आभार मण्डल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने माना। Post navigation ग्रामीण युवा समन्वयक के कार्यालय का किया शुभारंभ बाइक सवार हुए दुर्घटनाग्रस्त, 108 एम्बुलेंस टीम की सक्रियता से पहुंचाया अस्पताल