शान ठाकुर, पेटलावद

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज झाबुआ जिले के तीन मंडल अध्यक्ष हेतु एक सूची जारी की है, जिसमें पेटलावद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भाजपा के सारंगी मंडल में पप्पू गामड़ को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। पप्पू गामड़ बैगनबर्डी के निवासी है। और पेटलावद विधायक एवं कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के करीबी माने जाते हैं। तो वहीं जिले के बोरी मंडल में सुमेर सिंह डावर और मेघनगर में रूपसिंह भूरिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। गोरतलब है कि पूर्व में सभी मंडलों पर अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी थी शेष बचे मंडलों के अध्यक्ष भी आज घोषित किए जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अगस्त के पहले दिन यह सूची जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *