शान ठाकुर, पेटलावद पुलिस ने लूट-डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की गैंग को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश सारंगी में एक बैंक को अपना निशाना बनाने वाले थे, जंहा डकैती की वारदात को अंजाम देना था, लेकिन इस बात की खबर पेटलावद पुलिस को लगी और पुलिस ने पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुल 06 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए पेटलावद एसडीओपी सुश्री अनुरक्ति सबनानी ने बताया कि बदमाशो का गिरोह डकैती की योजना बना रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही इन बदमाशो ने 30 जुलाई को पेटलावद में मेडिकल संचालक के साथ लूट की वारदात करना भी कबूल किया है। थाना प्रभारी निर्भयनसिंह भूरिया ने बताया कि पुलिस लगातार बदमाशो की तलाश में जुटी थी, इस दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर बदमाशों के एक बड़े गिरोह को पकड़ा गया है, पूरे घटनाक्रम का खुलासा प्रेसवार्ता के माध्यम से किया जाएगा। Post navigation भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय के बाद की इन मंडल अध्य्क्ष की घोषणा 72 घंटे में डकैत गैंग को पुलिस ने पकड़ा तो नगरवासियों ने पुलिस अधिकारियों का कर दिया सम्मान