फिरोज खान, अलीराजपुर आज अलीराजपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय आह्वान पर बाइक रैली का आयोजन ग्राम, केंद्र, नगर केंद्रों पर तथा प्रत्येक विधानसभा के बूथ केंद्रों पर किया गया। वही अलीराजपुर विधानसभा तथा जोबट विधानसभा के लगभग 2500 बाइकों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय अलीराजपुर पहुंचे। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को अलीराजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने संबोधित किया तथा जोबट के पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले के अध्यक्ष अभिजीत डावर, युवा मोर्चा के जिले के महामंत्री रिंकेश तंवर तथा जिले के सभी पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं में काफी जोश खरोश से एस बाइक रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ) Post navigation ग्रामीणों को एक्सपायरी शराब खपाकर शराब व्यवसायी काट रहे चांदी दस्तावेजों में कमी है, फार्म अनुप्रमाणित नही है तो पूरा कर आओ अब तभी होगा फार्म जमा