झाबुआ लाइव डेस्क- आज होगा युवा मोर्चा का दीवाली मिलन समारोह भारतीय जनता युवा मोर्चा का दीपावली मिलन समारोह और युवा मोर्चा की परिचय बैठक मंगलवार को थांदला में माधव हाल में होगी। युवा मोर्चा के परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चे के प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर मौजूद रहेंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भावसार करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर, सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया, नपा अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, प्रफुल्ल गादिया, संगीता सोनी, मन्नू डामर, गणराज आचार्य, राजेन्द्र भगत, संतोष सोनी, आरती भानपुरिया, ज्योति बामनिया, दिलीप कटारा, शुशीला भाभर, श्यामा ताहेड, कमलेश लोढ़ा, राजू डामर, मुकेश मेहता, रमेश बारिया, कमलेश मचार, रूपसिंह बारिया, जितेंद्र गेहलोत सहित सभी युवा मोर्चे के जिला पदाधिकारी सहित सभी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी जीतू सेन दी। Post navigation गुम स्मार्ट्फ़ोन्स मिलते ही “मुस्करा” उठे यह 30 चेहरे ; एसपी को बोले ” थैंक्यू सर” अब्दुल हमीद के निधन से नगर में शोक