झाबुआ Live के लिए “विपुल पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । मोबाइल धारकों के साथ #एसपी झाबुआ महेशचंद्र जैन सभी जानते है कि स्मार्ट्फ़ोन्स आजकल महंगे भी आते है ओर ज्यादातर लोगों की एक अनिवार्य आवश्यकता भी बन चुके है झाबुआ पुलिस कंट्रोल रुम पर आज झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन ने जब एक साथ 30 स्मार्ट्फ़ोन्स एक साथ उनके मालिकों को लोटाये तो उन सभी के चेहरे खिल उठे जिनके मोबाइल या तो चोरी हो गये थे या गलती से कहीं गिर या छुट गये थे । झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन ने झाबुआ Live को बताया कि झाबुआ पुलिस ने गुम मोबाइल फोन को रिकवर करने का एक अभियान चलाया हुआ है जिसके टास्क मे हमें 200 मोबाइल तलाशना है अभी तक झाबुआ पुलिस 100 मोबाइल रिकवर कर उन्हे उनके मालिकों को सोंप चुकी है । आज मोबाइल वापसी पर मोबाइल मालिक सुरेश गोड निवासी मेघनगर ने पुलिस को यह कहते हुए धन्यवाद दिया कि उनका महज 15 दिन पहले ट्रेन मे सफर के दोरान मोबाइल गायब हो गया था ओर वे उम्मीद छोड चुके थे कि उन्हे अब उनका गायब मोबाइल मिलेगा मगर कल जब पुलिस से झाबुआ कंट्रोल रुम पहुंचकर अपना गुम मोबाइल प्राप्त करने का संदेश आया तो सुखद लगा । इसी तरह राणापुर निवासी महिला सुनिता डावर का कहना था कि मेरा मोबाइल काफी समय पहले गुम हुआ था ओर मै नाउम्मीद हो चुकी थी कि मुझे मोबाइल मिलेगा मगर एसपी साहब को धन्यवाद कि उन्होंने मेरा मोबाइल दिलवाया । Post navigation झाबुआ के ” रत्न” हरीशचंद्र भट्ट का दुखद निधन ; झाबुआ मे शोक की लहर भाजयुमो का दीपावली मिलन समारोह मंगलवार को