शालू रामसिंह मुणिया, परवलिया परवलिया के समीप शासकीय माध्यमिक विद्यालय उदयपुरिया में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रही निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शनिवार को उदयपुरिया के माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण का आयोजन किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार विकास कर रही है शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य विकास कार्य का पहिया लगातार बढ़ रहा है। साथ ही बच्चो को अच्छी शिक्षा गृहण कर देश का भविष्य गढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मण्डल महामंत्री व सरपंच भारत कटारा, समेत स्कूली बच्चे व उनके अभिभावक स्टॉफगण उपस्थित थे। Post navigation हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान: पीएम श्री उमावि परवलिया में छात्रों ने निकाली रैली सांसद का स्वागत कर मंदिर तक जाने वाला रोड बनाने की मांग की