दीपेश प्रजापति, झाबुआ भाजपा रामा मंडल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भानु भूरिया का प्रथम आगमन पर स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री निर्मला भूरिया व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने भगवान बजरंगबली, माताजी के दर्शन किए। भाजपा मंडल रामा, युवा मोर्चा व पिछड़ा वर्ग मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री निर्मला भूरिया ने कहा आने वाले चुनाव में पूरी ताकत से बुथ स्तर पर कार्य करके भाजपा का परचम लहराना है। जनजातियों के लिए गौरव की बात है कि सैलाना से गौरव यात्रा की शुरुआत हुई है जिले में भी यात्रा का आगमन होगा। पेसा एक्ट स्वर्गीय दिलीपसिह भूरिया ने बनवाया इसके तहत ग्रामसभा के माध्यम से सभी कार्य होंगे। यात्रा का सभी ग्राम ग्राम में स्वागत होना चाहिए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा व भाजपा के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। हम आदिवासियों के लिए गौरव की बात है कि गौरव यात्रा निकल रही है। पेसा एक्ट लागू होना हमारे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में अजजा मोर्चा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य बहादुर भाई हटीला, पूर्व मंडल अध्यक्ष बापू भूरिया, मंडल अध्यक्ष किशन भूरिया, मदन भुरा, लालसिंह गामोड़, करणसिंह अमलियार, कालु वास्केल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनसिह परमार, सुनील भूरिया, आईटी सेल हंसराज राठौर, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी गगन जैन, मंडल मीडिया प्रभारी पवन राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पंकज कोठारी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष किशन भूरिया ने माना। Post navigation विद्यार्थियों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए मतदाता सूची में मोबाइल एप से नाम जोड़ने का तरीका बताया