झाबुआ लाइव डेस्क

भारतीय जनता पार्टी मंडल पारा की व्रत बैठक संपन्न हुई।जिसमे आगामी 5 अक्टूबर को  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के झाबुआ आगमन व पैसा एक्ट कानून के शुभारंभ के लिए पधार रहे हैं।उस उपलक्ष में पारा मण्डल से उनके स्वागत व आभार व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को वाहन द्वारा ले जाने के प्रभारी तय किए व कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय चौहान का स्वागत पारा मंडल में किया गया।
और सेवा समर्पण के माध्यम से शनि मंदिर प्रांगण में सफाई कार्यक्रम किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी पारा प्रवीण सुराना दोनों पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं को दी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह अमलियार ने कि व संचालन मण्डल महामंत्री रोमीराज सैन किया।जिसमे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभम सोनी व किशान मोर्चा से दिलीप डावर व मण्डल मंत्री सतीश अजनार,राजेश सिसोदिया,दिनेश परगी,मण्डल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र चौहान, जुवंसिंह चौहान,मोहन हिहोर, कोषाध्यक्ष किशन पांचाल,चेतन देवड़ा,दीपक परमार, गोविंद राठौर,सुनील बारिया, वालसिंह मसानिया,गोपाल पाल, कान्हा प्रजापत सैकु रावत,उमेश डामोर,सुनील वसुनिया, समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार मंडल महामंत्री अर्जुन बबेरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *