बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खरडू बड़ी ने खरडू बड़ी के हाईस्कूल परिसर में स्वछता अभियान चलाया गया जिसमें स्कूल परिसर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई की । जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलीराजपुर जिला संगठन मंत्री कापसिंग भूरिया ने कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी जी के बारे में बताया और साथ मे अपने आस पास ओर अपने परिसर को साफ रखने की अपील की। इस स्वछता अभियान में उपस्थित अलीराजपुर जिला संगठन मंत्री कापसिंग भूरिया, जिला मीडिया प्रभारी बुरहान बंगड़वाला, सुनील भूरिया, गोलू भूरिया, वीरेन बारिया, गब्बू डामोर,पंकज भूरिया, संतोष भूरिया, रोशन डामोर,कैलाश निनामा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामसभा आयोजित भाजपा मंडल की बैठक संपन्न, भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान