योगेन्द्र राठौड सोंडवा ============== अलिराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव को सोंडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिह खरत द्वारा सोंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सी.सी रोङ या डामरीकरण सडक बनवाने के लिए एक मांग पत्र सौपा ।ज्ञात हो की सोंडवा तहसील मुख्यालय पर लगभग 5 साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन भवन मे शुरु हुआ था। परंतु आज तक इस भवन तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग नही है । हालत बारिश मे बहुत ही बद्तर हो जाते है । जो मरीज स्वस्थ होने के लिए अस्पताल की और रुख करता है । वो इस रास्ते को पार कर स्वास्थ्य केंद्र तक जैसे तेसे पहुंचता तो जाता है पर उसकी हालत और जरुर खराब हो जाती होगी । हमारे सुत्र बताते है कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन पर सोंडवा के एक नेता ने घोषणा की थी कि इस मार्ग पर सी सी रोड उनकी निधि से बनेगा पर ऐसा हुआ था तो वो वादा भी वादा ही रह गया ।क्युकि नेताजी के वादे है और वादो का क्या । इस मार्ग को जल्द से जल्द बनना चाहिए ताकि मरिजो और उनके परिजनो तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अधिकारीयो को केन्द्र तक पहुंचने मे आसानी हो। Post navigation चोरी का पर्दाफाश, बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मांगों के निराकरण को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन