भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह नगर में बेरियर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पैदल टहल रहे थे उसी वक्त तेज गति से आए एक चार पहिया वाहन ने नारायण अरोड़ा को टक्कर मार दी। जिससे उनके पांव में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में नारायण अरोड़ा को दाहोद के जायडेस हॉस्पिटल में भर्ती गया। सूत्रों के अनुसार वहां से अभी वह छुट्टी लेकर अहमदाबाद या कहीं अन्य जगह उपचार के लिए निकल रहे हैं। Post navigation आजाद ग्राउंड पर किया 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर