जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर . रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर की पत्नी सूरज डामोर नानपुर में प्रचार के लिए पहुंची और इस दौरान राठौड़ धर्मशाला में महिलाओं से चर्चा कर भाजपा व मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान सूरज डामोर ने राष्ट्रहित में मतदान भाजपा के पक्ष में करने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश तंवर, सरपंच सावनसिंह मारू, संगीता देवेंद्र सोनी, रेखा राजेश राठौड़, गायत्री कन्हैयालाल वाणी, रूकमणी घनश्याम माली, अनिल मालवीय, सेवंता बाबुड़ा वाणी श्रीकांता ओमप्रकाश नागर समेत कई महिलाएं मौजूद थी, जिन्होंने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। ) Post navigation भूरियाजी को दिल्ली भेजिए, झाबुआ- रतलाम के विकास की जवाबदारी मेरी : कमलनाथ प्रिंस वाणी ने हाईस्कूल में अर्जित किए 85 फीसदी अंक, समाज करेगा सम्मानित