झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आगामी 19 जनवरी को दीक्षा ले रहे प्रशस्त भाई रुनवाल से भेंट करने भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री संगीता सोनी एवं नप अध्यक्ष बंटी डामोर निवास स्थान पर पहुंचे। अवसर पर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि संत नगरी थांदला का सौभाग्य है जो एक ओर रत्न प्रशस्त भाई के रूप में मिल रहे है। हम सौभाग्यशाली है जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे है। साथ है प्रशस्त भाई के पिता सुनील भाई एवं नीता बहन का भी साधुवाद किया। नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि थांदला का सौभाग्य है जो एक नहीं दो नही 4-4 दीक्षाएं नगर में होने जा रही है। प्रशस्त भाई के इस साहसिक कदम पर उनका पूरे नगर की ओर से बहुत बहुत अभिावादन करता हूं। आपसे अन्य युवा भी प्रेरणा लेकर संत नगरी थांदला को धन्य करेंगे। अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, पार्षद गजेन्द्र चौहान, महेश नागर, अमित शाहजी, पास तलेरा, अरविंद रुनवाल, कामीनी रुनवाल समेत पार्षदगण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation भाजपा युवा मोर्चा ने सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता “मेरे दीनदयाल” की पुस्तक का किया वितरण मुमुक्षु प्रशस्त भाई रुनवाल, प्रेमलता बहन छाजेड़ थांदला, संतोष बहन मांगीलाल धोका, हंसा बहन भंडारी की दीक्षा 19 जनवरी को