दीपेश प्रजापति, झाबुआ पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में बीजेपी की जीत के बाद झाबुआ में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। तीन राज्यों में मिली जीत के बाद झाबुआ में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी और रसगुल्ला खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। जश्न के माहौल में सभी ने जमकर नृत्य किया और जीत का उत्सव मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। Post navigation अचानक यू-टर्न लेने से दो कारों की जोरदार भिड़ंत, दंपती गंभीर घायल 9 मई को रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में आधार सेवाओं के लिए विशेष शिविर