भूपेंद्र सिंह नायक@ पिटोल पश्चिम बंगाल मे विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ को निशाने पर लेकर चले हिंसक उपद्रव मे भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पुरे देश धरना दिया जा रहा है ।इसी कड़ी मे पिटोल के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भी धरना दिया गया जिसमे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया सहित पिटोल भाजपा कार्यकर्ताओ जगदीश चंद्र बड़दवाल, दिनेश मेवाड़, बलवंत मेडा, अतुल चौहान, जयसिंह गुण्डिया, दशरथ नायक आदि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक दुरी मे उपस्थित थे | साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया द्वारा वेकसिनेसन सेंटर का भी अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओ की जानकारिया ली गयी | भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा की जो पार्टी मतदान के पूर्व लोकतंत्र का हवाला दे रही थी वो बहुमत में आते ही देश की अस्मिता लोकतंत्र को तार तार करने में जुटी है। इस प्रकार तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ हिंसा और हत्या का पुरजोर विरोध करते है और राष्ट्रपति से निवेदन करते है की मानसिक तोर पर बीमार हो चुकी तृणमूल का संवेधानिक उपचार करे | Post navigation विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया नगर में जल-प्रदाय शुरु लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त