झाबुआ डेस्क। दो दिवसीय पाटोउत्सव लोक देवता कल जी महाराज के प्रांगण में आज से प्रारम्भ भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 14 जून रविवार प्रातः 9:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होकर 15 जून सोमवार की शाम तक संपन्न होगा इस दरमियान यज्ञ मूर्ति स्थापना हवन पूजन भजन संध्या महा आरती भोजन प्रसादी आदि की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गई है 14 जून की शाम 7:00 बजे से विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश गहलोत उदयपुर राजस्थान एवं भजन गायिका मधुबाला राव उदयपुर से सुंदर प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समुदाय को मंत्रम मुक्त करेगी वहीं राजस्थान से अपनी विशेष नृत्य देने के लिए कलाकार भी आ रहे हैं झाबुआ की धारा पर शायद पहली बार ऐसी प्रस्तुति होगी 15 तारीख को सोमवार को प्रातः 11:00 बजे शोभायात्रा एवं दोपहर में यज्ञ पूर्णाहुति एवं महारती के साथ प्रसादी का आयोजन किया गया है वहीं इस दरमियान राजस्थान मेवाड़ मारवाड़ से अखिल भारतीय कालाजी गाटोड़िया संप्रदाय के संत महंत भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे उक्त कार्यक्रम जय मां नागणेचा से कल्लाजी धाम गोविंद नगर झाबुआ जिला झाबुआ की माटी पर संपन्न होने जा रहा है उक्त जानकारी स्थानीय गांधी पति एवं अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर संतोष सिंह गहलोत ने देते हुए बताया कि यह एक अद्भुत आयोजन है इसमें अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म ध्वज को लहराय एवं धर्म लाभ ले एवं लोक देवता कल्ला जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करें। Post navigation मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि ‘खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,’ गाकर सीएम डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा