थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
 शासन की जनकल्याणकारी योजना में शामिल भवन सनिर्माण कर्मकार मंडल का लाभ आमजन को मिल रहा है जिन व्यक्तियों का पंजीयन कर्मकार मंडल में है उन्हें इस योजना अंतर्गत अन्य प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते है। इसी कड़ी में नगर परिषद थांदला द्वारा कर्मकार मंडल में पात्र हितग्राही मोहम्मद अकील रंगरेज की पुत्री फातेमा बी एवं धर्मेन्द्र नानूराम प्रजापत की पुत्री करुणा प्रजापत जिन्हें मध्यप्रदेश सनिर्माण कर्मकार मंडल योजना अंतर्गत विवाह सहायता राशि 25 हजार रुपए का चेक हितग्राही को वितरित किया। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद रोहित बैरागी, संदीप उपाध्याय, पीटर बबेरिया, विकास रावत, अली असगर बोहरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोकसिंह चौहान एवं शाखा प्रभारी धार्मिक आचार्य की उपस्थिति में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *