भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के एक ग्राम में बड़े पापा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ अश्लील हरकत की। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिक ने परिजन को पूरी बात बताई इसके बाद चंशेआ नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। 16 वर्षीय भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी बड़ा पापा शासकीय स्कूल में टीचर है। पुलिस के अनुसार नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने अश्लील हरकत की। नाबालिग के माता-पिता गुजरात गए हुए हैं और वह अपनी दो बहनों के साथ घर पर रहती है। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया। ऐसा एक बार नहीं दो बार हुआ। नाबालिग ने पूरी घटना परिजन को बताई। इसके बाद गुजरात से उसके पिता आए और बड़े पापा से बात की लेकिन आरोपी ने कहा तुमको जो करना है कर लो। इसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जहां आरोपी बड़े पापा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351 (12) और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। Post navigation आजाद नगर भगोरिया में दिखा उत्साह राजनीतिक दल ओर भील सेना ने निकाली रंगारंग गेर मारपीट से तंग आकर पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई