अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- नानपुर भगोरिया पर्व में हाट बाजार में ग्रामीण अल्हड़ मस्ती में दिखाई दिए। भगोरिया हाट में हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे और ग्रामीणों का टोलियों में आने का सिलसिला दोपहर 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान भगोरिया पर्व अपने पूरे शबाब पर था। भगोरिया हाट बाजार में दोनों राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस-भाजपा के नेताओं द्वारा गेर निकाली गई। भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान, चंद्रसिंह चौहान, कैलाश चौहान, दिलीप चौहान, नानपुर सरपंच समरथ मोर्य ढोल-मांदल लेकर चले तो ग्रामीणों का काफिला उनके साथ दिखाई दिया। तो वहीं कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष सरदार सिंह पटेल, मुकेश पटेल, शंकर सिंह बामनिया व अन्य नेताओं द्वारा गेर निकाली। ढोल-मांदल पर कांग्रेसियों ने जमकर थाप दी, कांग्रेसियों का गेर का करवा पूरे हाट बाजार में घूमा और ग्रामीणों को अपनी ओर आकर्षित किया। ग्राम पंचायत नानपुर से थाना परिसर में लगे झूले चकरी का ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया। वहीं कांग्रेस-भाजपा की गेर शहर में निकली तो उस समय यात्री बसों को प्रशासन द्वारा रोका गया लेकिन वही ओवरलोड रेत के ट्राले भगोरिया हाट बाजार में भी बिना रोक-टोक निकलते दिखाई दिए। इस दौरान कई लोगों के मोबाइल-पर्स गायब हो गए, जो पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हुए। Post navigation सकल व्यापारी संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन दो बाइक की जबर्दस्त भिंड़त में एक की मौत