अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर टोल प्लाजा के आगे दो मोटर सायकिल सवारों की जबर्दस्त भिंड़त में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद 108 की मदद से घायलों को जिला हास्पिटल रेफर किया गया। दोनों मोटर सायकिल के भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि दोनों टुकड़ों में तब्दील हो गई। पल्सर बाइक सवार कुक्षी का तो स्प्लेंडर बाइक सवार अलीराजपुर के बताए जा रहे हैं। अभी तक मृतक व घायलों के नाम की पुष्टि नही हो पाई है। Post navigation भगोरिया हाट बाजार में उमड़ा जनसैलाब, ओवरलोड रेत के भरे ट्रक बिना रोकटोक निकलते रहे एंटी करप्शन ब्यूरो दाहोद ने एएसआई को ₹2000 की घूस लेते रंगे हाथ धरदबोचा