झाबुआ लाइव डेस्क- झाबुआ-अलीराजपुर जिले की संस्कति का प्रमुख त्योहार भगोरिया पर्व का प्रांरभ कल से होने जा रहा है। पेटलावद विधानसभा में कल भगोरिया हाट की शुरुआत रामा के कालीदेवी और पेटलावद के बेकल्दा से होगी। सात दिनों तक अंचलवासी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाएंगे। जिले की राजनीति में नई पारी की शुरुआत कर रहे पीएचई के प्रमुख अभियंता रहे। जीएस डामोर कल से पेटलावद विधानसभा के भगोरिया मे शिरकत करेंगे। कल प्रांरभ हो रहे कालीदेवी और बेकल्दा भगोरिया में शिरकत करेंगे एवं जीएस डामोर मित्र मंडल द्वारा गेर निकाली जाएगी। Post navigation पढ़ाई के लिए मां ने डांटा तो ट्रेन में बैठकर बालक पहुंचा दाहोद, रेलवे सुरक्षा बल व चाइल्ड हेल्पलाइन ने मिलाया परिजनों से रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षप्त मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में