झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड से बुरहान जादलीवाला की रिपोर्ट- शुक्रवार को रेलवे पटरी से कुछ दूर एक युवकी लाश मिली है। गैंगमैन सोहन रूपसिंह राठौर ने जब रेलवे टेरेटरी पर एक अज्ञात शव देखा तो इसकी सूचना रेलवे स्टेशन बजरंगगढ़ को सूचना दी। रेलवे स्टेशन बजरंगगढ़ ने थाना थांदला को सूचना और वहां से थांदला थाना प्रभारी एसएस बघेल, उदयगढ़ चौकी प्रभारी सुनील राजपूत, आर रुपेश घटनास्थल पर पहुंचे। जब बजरंगगढ़-थांदला रोड रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम चेनपुरा में पहुंचे तो युवक की लाश दिखाई दी, युवक पहले से ही दिव्यांग था जिसका एक पांव जांघ से कटा हुआ था। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया तथा थाना थांदला में मर्ग 18/18 धारा 174 जाफौ का मामला दर्ज कर जांच मेें लिया गया। Post navigation मध्यरात्रि गुपचुप तरीके से हो रही थी अवैध शराब से भरी पिक-अप खाली, कार्रवाई को लेकर पुलिस ने दिखाई बेरुखी भगोरिया में थिरके डामोर, कालीदेवी-बेकल्दा में निकाली गेर