अर्पित चोपड़ा खवासा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खवासा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण किया जाएगा। जिला स्तरीय इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। सकल आदिवासी समाज के द्वारा आयोजित इस आयोजन में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से भी सामाजिक वक्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। आयोजको ने बताया कि बामनिया रोड स्थित उप तहसील कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 14 नवंबर की रात आदिवासी रीति रिवाजों के अनुसार रातजगा एवं 15 नवंबर की सुबह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण होगा। प्रतिमा अनावरण के बाद मंडी प्रांगण में सभा होगी जिसमें बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित करीब 10 से 15 सामाजिक वक्ता सभा को संबोधित करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर बारिया और गजेन सिंगाड ने बताया कि प्रतिमा बांसवाड़ा (राजस्थान) के तलवाड़ा से बनवाई गई है। कार्यक्रम में करीब 3 से 4 हजार समाजजनों के पहुँचने की उम्मीद है। Post navigation ट्रैक्टर असंतुलित होकर नदी की खाई में पलटी, एक को मौत न्यू हाइट पब्लिक स्कूल में “आज का अभिमन्यु” थीम पर वार्षिकोत्सव आयोजित