दीपेश प्रजापति, झाबुआ झाबुआ शहर के उदयपुरिया नाके पर एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना भंडारी गैरेज के पीछे हुई। हादसे में जयप्रकाश बैरागी (50) की झुलस जाने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल चार्जिंग पर लगा था और वहीं से फाल्ट हुआ और आग लगी। थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया मामले की विस्तार से जांच की जाएगी। Post navigation झाबुआ में होगा ब्रह्म ज्ञान आत्म कल्याण शिविर, आमंत्रण पत्रिका का विमोचन, घर-घर जाकर देंगे कार्यक्रम का न्योता खेलो एमपी यूथ के अंतर्गत शतरंज चयन स्पर्धा इस दिन होगी