अलीराजपुर Live के लिए कट्ठीवाडा से ” गोपाल राठोड ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । विगत 5 से लगातार ब्लेक आउट से परेशान कट्ठीवाडा के निवासियों का धैय॔ आज जवाब दे गया ..पुलिस थाना पहुंचकर सैकडो आक्रोशित नागरिकों ने कल से अनिश्चितकालीन बंद का एलान कर दिया.. दरअसल विगत 24 जून को कुहा गांव मे ग्रिड पर काय॔ के दोरान राजेश नामक शख्स की मोत हो गयी थी जिससे गुस्साऐ ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी के लोगों से बदसलुकी की थी जिस पर विद्युत वितरण कंपनी ने पुलिस पर एफआईआर लिखने मे कोताही बरतने का आरोप लगाकर दो दिन बिजली सप्लाई नहीं दी थी उसके बाद सिर्फ कुछ घंटे बिजली सप्लाई दी गयीं ओर फिर से ब्लेक आउट शुरु हो गया जो अभी तक जारी है । Post navigation राजनीतिक हलचल पुलिस कप्तान दुरस्थ अंचल बोचका में आज लेंगे खाटला बैठक