झाबुआ Live Desk अब से कुछ देर पहले बैतूल – अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ग्रामीण ने ट्रेक्टर खड़ा कर चक्काजाम किया है, यह ट्रैक्टर परसो प्रधानमंत्री की सभा में जा रही बस से हुई टक्कर में आदित्य वास्केल की मौत से आक्रोशित उसके पिता ने खड़ा किया है। सूत्रो के अनुसार थाना कालीदेवी के अंतर्गत आने वाले ग्राम माछलिया में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के पैतृक निवास के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृतक बच्चे के पिता ने ट्रैक्टर खड़ा किया है। अभी तक मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की क्या मांग है ये स्पष्ट नहीं है । खबर लिखे जाने तक पुलिस चक्काजाम वाली जगह नहीं पहुंची थी । हालांकि बताया जा रहा है बाद में ग्रामीणों की समझाइश के बाद पिता ने ट्रैक्टर हटा लिया। Post navigation चोरों ने घरों में की सेंधमारी, नकदी और आभूषण चुरा ले गए अभिभाषक राज्य स्तरीय लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025: तैयारियों का जायजा