Jhabua live के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट दाहोद शहर के चाकलिया रोड स्थित एक बेकरी में अज्ञात कारणों से आग लग जाने की वजह से बेकरी में काम रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे जिससे कोई जानहानी नहीं हुई, परंतु आग की लपटो मे बेकरी मे रखा सामान जल कर राख हो जाने से लाखों का नुकसान होने का मालूम पड़ा है। मिली जानकारी अनुसार चाकलिया रोड पर स्थित सुपर डीलक्स बेकरी नामक एक फर्म में दोपहर के 3 बजे के करीब अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई बेकरी में काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझे उससे पहले ही आग ने प्रचंड रूप धारण कर लेने से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। इसके कारण कोई बड़ी जानहानी होते होते टली आग की लपटों ने देखते ही देखते बेकरी को अपनी चपेट में ले लिया वहा उपस्थित स्थानीय लोगो ने इस घटना की जानकारी दाहोद पुलिस थाने तथा अग्निशामक दल को देते ही अग्निशामक दल ने फ़ायर फ़ाईटरो के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पानी का मारा चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की तकरीबन डेढ़ से 2 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशामक दल में आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की आग की लपटों में जलकर बैकरी का सारा सामान जलकर राख जाने की वजह से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। Post navigation फर्जी तरह से बुक की गई 1.6 करोड़ की 6600 से ई-टिकट को रेलवे प्रशासन ने रद्द कर रैकेट का किया पर्दाफाश मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन दरिंदों ने 9 वर्षीय बालिका से गैंगरेप कुएं में फेंका