रितेश गुप्ता, थांदला
शासकीय बालक उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय थांदला के विद्यार्थियों को केनरा बैंक ब्रांच मैनेजर अरुण गोयल द्वारा विद्यार्थियों को बैंक संबंधित कार्यों हेतु प्रशिक्षण दिया। विशेषकर बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस विषय पर ब्रांच मैनेजर ने विस्तारपूर्वक विद्यार्थियों को जानकारी दी। वही संबंधित यूनिट से अवगत करवाया, विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रश्न किए गए जिस पर मैनेजर द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए उचित उत्तर दिए। संस्था प्राचार्य मूलचंद गुप्ता तथा बैंकिंग शिक्षक प्रियंका गावडे ने अध्यापन कार्य हेतु विद्यार्थियों को समझाइश दी तथा अर्धवार्षिक परीक्षा की जानकारी देते हुए अपना पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने केलिए विद्यार्थियों को विद्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *