राहुल राठौड़, जामली अब से कुछ देर पहले बेकल्दा जामली मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें बैठे तकरीबन 15 ग्रामीण लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं भी शामिल है सभी ग्रामीण ग्राम काजूबी के बताए जा रहे हैं और वे पूर्णिमा होने के चलते सुबह सिंघेश्वर धाम माही नदी पर स्नान करने के लिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-100 के पायलट जवानसिंह खतीजा, प्रधान आरक्षक जयंत नायक की मदद से 108 की मदद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरिया लाया गया, जहां पर घायलों का इलाज जारी है। ) Post navigation मतदान करने हेतु आम्बुआ पत्रकार संघ की अपील ग्रामीण अंचल में भी दिखा मतदाता में उत्साह