फिरोज खान, अलीराजपुर आजाद नगर से 2 किमी दूर छोटा भावटा बीट क्रमांक 445 में बने प्लांटटेशन में अज्ञात बदमाशों ने जंगल में आग लगा दी। बीट प्रभारी बात करने पर पता चला कि चुनाव के चलते बीट प्रभारी सेजवाड़ा ड्यूटी पर तैनात है। वही अन्य कर्मचारी भी कलेक्टर के आदेश पर वन अधिकार के पट्टों की जांच में जुटे होकर अन्य बीटों में है। ही घटना के समय सिर्फ चौकीदार था वह भी जंगल के दूसरी ओर बैठा हुआ था जब उसने आग को देखा तो उसे बुझाने की कोशिश की लेकिन सूखे पत्तों की वजह से आग बेकाबू होने लगी। चौकीदार ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद फायर बिग्रेड ने आकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। इस भीषण आग से के हरे भरे पेड़ व कीमती लकडिय़ों के साथ कई निरीह जानवर मारे गए। ) Post navigation महिलाओं ने दशा माता का उपवास रख पीपल की पूजा कर, परिवार के लिए की सुख-शांति की कामना महिलाओं ने पीपल की पूजा कर घर में सुख शांति वअपनी पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की