अर्पित चोपड़ा @खवासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन विधायक वीरसिंह भूरिया की अध्यक्षता में मंडी प्रांगण में किया गया। बैठक में थांदला विधानसभा के खवासा ब्लॉक में आज बीजेपी के 100 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। थांदला विधायक वीरसिंह भुरिया ने सभी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैठक में धार जिले के पीथमपुर में बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या करने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी गई। महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन भी किया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में लाने में आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष रूसमाल मईडा एवं आईटी सेल जिला सचिव मसूल भूरिया सहित पूरी आईटी सेल का विशेष योगदान रहा। बैठक में विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश सचिव जसवंतसिंह भाबर, खवासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरु सिंगाड, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नंदलाल मेण, जिला महामंत्री कमलेश पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी, एनयूसीआई उपाध्यक्ष रोशन बारिया, आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष खवासा गोविंद भाबर, आईटी सेल विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक मौर्य, आईटी सेल मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष विजय डामोर, लखन डामोर, प्रभु पारगी, तोलसिंह गरवाल, गंगाराम मुनिया शामू कटारा, दीपक बिलवाल, शंकर डामोर, जनपद सदस्य रसूल डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार के खिलाफ विधायक पटेल ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अजा-अजजा आयोग को भेजा पत्र हिन्दू युवा जनजाति संगठन की जिला बैठक खट्टली में सम्पन्न