भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर बिना रॉयल्टी के खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम निधि मिश्रा ने रेत से भरे डफर एमपी 13 ज 5104 को रोककर प्रशासन की सख्ती का संदेश दिया। बताया गया कि उक्त डंपर बिना रॉयल्टी के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र से उज्जैन की ओर खनिज सामग्री भरकर ले जाया जा रहा था, जिसे लंबे समय बाद प्रशासनिक जांच के दौरान रोका गया, प्राथमिक जांच के बाद डंपर को नियमानुसार जब्त कर थाने में खड़ा किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग एवं संबंधित विभाग को मामला सौंपा गया, इस कार्रवाई से अवैध खनन और बिना रॉयल्टी परिवहन करने वालों में अन्य वाहनों के मालिक में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है तथा क्षेत्र में आगे भी ऐसी अन्य अवेध धंधों पर सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। Post navigation आज़ाद क्रिकेट क्लब देवली द्वारा आयोजित ओपन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मानव जीवन अति दुर्लभ, यह चिंतामणि रत्न के समान, इसे व्यर्थ न गंवाएं : साध्वी प्रियल ज्योति श्री