अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- जोबट से निरंतर चल रही गुजरात की दो बसों को आम्बुआ पुलिस ने जब्त कर प्रकरण बनाया। जानकारी में बताया गया कि बुधवार की शाम को जय गोपाला ट्रैवल्स की दो बसे जीजे 1 एएक्स 9161 एवं जीजे 3 वाय 0616 जो कई दिनों से बिना परमिट के जोबट से गुजरात सवारी परिवहन कर रही थी। बुधवार शाम को आम्बुआ पुलिस द्वारा चेक करने पर बिना परमिट के पाई गई, जिस पर आम्बुआ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई कर उक्त दोनों बसों एवं ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बस थाने पर खड़ी कर दी गई है। जब्त की गई दो बसें Post navigation बस स्टैंड पर खोदा गड्ढा दे रहा दुर्घटना को न्योता राम मंदिर में 56 भोग लगाकर मनाया अन्नकूट