अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- बरसों पुराने बिजली पोल पर लगे तार तेज हवा-आंधी के कारण बार-बार टूट जाते थे जिसकी शिकायत विभाग को की थी जिसका समाचार भी प्रकाशित होने पर पुराने तार को बदलने का काम निजी ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया जिसमे खराब खम्बे को बदलने का कार्य किया जा रहा है। उसी तारतम्य में न्यू बस स्टैंड पर पर ठेकेदार के कर्मचारियो द्वारा पोल गाडऩे के लिए गड्ढा खोद दिया गया जिसमें न ही पोल बदला बल्कि गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया। चूंकि बस स्टैंड होने से दिनभर बहुत व्यस्तता रहती है। उक्त खोदा गया गड्डा बड़े हादसे का कारण बन सकता है, जिसका जवाबदार कौन होगा यह विचारणीय प्रश्न है। Post navigation सडक़ों की दयनीय स्थिति से राहगीर मुसीबत में बिना परमिट की दो बसों को पुलिस ने किया जब्त