पियुष चन्देल अलीराजपुर ——- बालीपुर सरकार पुज्य गुरूदेव योगेश महाराज के आलीराजपुर पधारने पर विभिन्न समाज के लोगो ने पूज्य गुरूदेव का स्वागत किया। बालीपुर भक्त मण्डल के मिडिया प्रभारी कृष्णकांत बेडिया ने बताया की बहारपुरा में वैष्णव पोरवाल समाज भवन में बालीपुर भक्त मण्डल ने तथा वैष्णव पोरवाल समाज के बन्धुओं व महिलाओं ने पूष्प माला व गुलाब के फुल से पूज्य गुरूदेव का भव्य स्वागत किया। इसके बाद गुरूदेव झण्डा चौक स्थित भोलेनाथ के मन्दिर के दर्शन कर पंचेश्वर धाम गये, वहां पर आरती कर प्रसाद वितरित किया व भक्तों को आशीर्वचन दिये। इस अवसर पर बालकृष्ण गुप्ता, नारायण गुप्ता, बद्रीलाल गुप्ता शशिकान्त गुप्ता, पिन्टु गुप्ता, विनोद, सजल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सहीत अनेक समाज बन्धु व महिलाये उपस्थित थी। Post navigation औद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कलेक्टर ने शिल्ड-प्रशस्ति पत्र सौंपकर विधायक डावर को किया सम्मानित फतेह क्लब मैदान पर हरियाली अमावस्या महोत्सव मनाया